
JHVP BHARAT NEWS/ BIHAR UPDATE
EDITED BY : PARWEZ ALAM
पटना:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली का पावन पर्व अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया.इस मौके पर लोक सेवक आवास में दीपोत्सव की रौनक देखने को मिली.मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों के साथ संध्या के समय विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और दीप प्रज्वलित कर सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास को पारंपरिक तरीके से सजाया गया.इस दौरान मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों ने रंगोली बनाकर त्योहार की खुशियों को और भी खास बनाया.घर के आंगन और परिसर में जलते दीपों ने प्रकाश पर्व की सुंदरता को बढ़ा दिया. परिवार के साथ पूजा-अर्चना करते हुए मुख्यमंत्री ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की.
इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भगवान से प्रार्थना की कि दीपावली का यह पर्व बिहार सहित पूरे देश के लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए
उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है.
मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी नागरिकों और देशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.उन्होंने कामना की कि दीपों का यह पर्व हर घर में खुशियां लाए तथा समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सकारात्मकता को मजबूत करे.




