क्राइमटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़
Trending

संदिग्ध स्थिति में श’व बरामद, फरार ASI का सर्विस रिवॉल्वर, आधार और पेन कार्ड बरामद

बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिराजगढ़ गोलीकांड मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।

JHVP BHARAT NEWS/

EDITED BY : PARWEZ ALAM

मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिराजगढ़ गोलीकांड मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ग्रामीणों पर गोली चलाने के आरोपी फरार एएसआई चंद्रमोहन सिंह का शव गुरुवार (12 नवंबर) की देर शाम बलिराजगढ़ परिसर के दक्षिणी हिस्से में बरामद हुआ। शव बोरे में बंद था और काफी पुराना होने के कारण उससे दुर्गंध आ रही थी। शव के पास से आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान मिलने के बाद उसकी पहचान चंद्रमोहन सिंह के रूप में हुई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है।
2 नवंबर की रात हुई थी गोलीबारी
दरअसल, बलिराजगढ़ में 2 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे गोलीबारी की घटना हुई थी। इस घटना में एएसआई चंद्रमोहन सिंह पर ग्रामीणों पर अपनी सर्विस पिस्टल से फायरिंग करने का आरोप लगा था। गोलीबारी में अशोक कुमार यादव की मौत हो गई थी, जबकि फूलो देवी, विजेंद्र यादव और धनिक लाल यादव घायल हुए थे। घटना के बाद से ही चंद्रमोहन सिंह फरार चल रहे थे।
महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने का आरोप
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, घटना से पहले एएसआई चंद्रमोहन सिंह को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया था। इसी दौरान गोलीबारी की घटना हुई। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े आरोपों की जांच जारी है।
गिरफ्तारी के लिए बनाई गई थीं 12 विशेष टीमें
गोलीकांड के बाद मधुबनी पुलिस ने आरोपी एएसआई की गिरफ्तारी के लिए 12 विशेष टीमों का गठन किया था। पुलिस बिहार के अलग-अलग जिलों के साथ नेपाल सीमा और दूसरे राज्यों में भी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना पर इनाम की राशि भी बढ़ाई गई थी। 12 नवंबर को ही इनाम बढ़ाकर 2 लाख रुपये किए जाने की खबर सामने आई थी।
बोरे में बंद मिला शव, पास से सर्विस पिस्टल बरामद
गुरुवार शाम बलिराजगढ़ परिसर के दक्षिणी हिस्से में शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ FSL की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। शव के पास से चंद्रमोहन सिंह के पहचान संबंधी दस्तावेज, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान मिले। जांच के दौरान शव के नीचे से उनकी सर्विस पिस्टल भी बरामद की गई।
तीन डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम
मधुबनी पुलिस के अनुसार, एएसआई चंद्रमोहन सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में इनक्वेस्ट यानी मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी। बरामद सर्विस पिस्टल को भी बैलिस्टिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही उनकी मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। गोलीकांड के आरोपी एएसआई का उसी बलिराजगढ़ परिसर में शव मिलना, जहां गोलीबारी की घटना हुई थी, इस पूरे मामले को एक नया मोड़ दे रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

संदिग्ध स्थिति में श’व बरामद, फरार ASI का सर्विस रिवॉल्वर, आधार और पेन कार्ड बरामद

मधुबनी : बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ में बोरे में पै’क एक संदिग्ध श’व मिला है। जिसके बाद इलाके में हड़’कंप मच गया है।
            श’व के पास से बलिराजगढ़ फाय’रिंग कां’ड के आरो’पी ASI चंद्रमोहन सिंह का रिवॉल्व’र, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद होने की सूचना है।                                                                                                                                                                                  चेहरे पर गंभी’र चो’ट के कारण श’व की पहचान नहीं हो पा रही है।
                                हालांकि, सूचना प्राप्त होते ही SSP योगेंद्र कुमार पूरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।
                                               एफएसएल सहित अन्य टीमें जांच कर रही हैं। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

 

JHVP Bharat News

Socio Economic Educational and Political Activist.... 9931481554 jhvpbharatnews@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!