देशमहाराष्ट्रयुवाराजनीति
Trending

मेरा भाजपा से कोई लेना देना नहीं, सोनिया गांधी ने क्या लिखा कि भड़के अन्ना हजारे

उन्होंने कहा है कि अस्पष्ट तरीके से बोलना ठीक नहीं है और उससे व्यक्ति की छवि खराब होती है।

JHVP BHARAT NEWS /

EDITED BY: PARWEZ ALAM

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी की किताब में किए गए दावों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि जिम्मेदार व्यक्ति को जिम्मेदारी के साथ बात करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने साफ किया है कि भारतीय जनता पार्टी या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से उनका कोई भी लेना देना नहीं है। सोनिया गांधी ने किताब Belonging: a journey of love में दावा किया है कि अन्ना के आंदोलन को भाजपा और आरएसएस का गुप्त समर्थन हासिल था।

सोनिया गांधी ने लिखा है, ‘2012 में महाराष्ट्र के एक जाने-माने कार्यकर्ता बाबूराव ‘अन्ना’ हजारे ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ नामक आंदोलन का मुख्य चेहरा बनकर उभरे थे। इस आंदोलन में हिस्सा लेने वाले कुछ प्रमुख लोगों ने बाद में कहा कि भाजपा और आरएसएस ने इस आंदोलन को पर्दे के पीछे से आयोजित किया था और समर्थन दिया था।’

अन्ना हजारे हो गए नाराज

अन्ना हजारे का कहना है कि दोनों ही दलों से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, ‘यह गलत है। मेरा भाजपा या आरएसएस से कोई लेना-देना नहीं है। मैं उनके कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेता। मेरा देश मेरी प्राथमिकता है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं जो भी करता हूं, समाज और देश की भलाई के लिए करता हूं। मेरा किसी भी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है।’

चुनाव हारने के दावे पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा, ‘इस दावे का क्या आधार है कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार मेरे आंदोलन की वजह से (2014 के लोकसभा) चुनाव हार गई?’ उन्होंने सोनिया गांधी को लेकर कहा, ‘न तो वह अन्ना हजारे से कभी मिली हैं और न ही मैंने अब तक उनसे मुलाकात की है। एक-दूसरे से मिले बिना ही कोई टिप्पणी कर देना, यह कहां तक उचित है?’

अन्ना ने कहा कि एक जिम्मेदार व्यक्ति को जिम्मेदारी से बोलना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अस्पष्ट तरीके से बोलना ठीक नहीं है। इससे संबंधित व्यक्ति की छवि खराब होती है।’ उन्होंने तंज कसा है, ‘इंसान जैसे चश्मे पहनता है, दुनिया उसे उसी रंग की दिखाई देती है।’

भाजपा ने लगाए सुपर PM के आरोप

भाजपा ने आरोप लगाए हैं कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जग्गा रेड्डी बनने के लिए पीएम पद छोड़ दिया था। पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘क्या गजब का महात्याग था कि प्रधानमंत्री का पद छोड़कर वह ‘सुपर पीएम’ बन गईं।’ उन्होंने कहा, ‘दुनिया में आपको त्याग का ऐसा उदाहरण कहीं नहीं मिलेगा, जहां प्रधानमंत्री पद छोड़कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा स्वीकार किया गया हो। राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री का दर्जा और वह भी लाभ के पद के साथ, यानी एक लाभप्रद कैबिनेट स्तर का पद हासिल किया गया।…

फिल्म बनाने की तैयारी

खास बात है कि तेलंगाना कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जग्गा रेड्डी ने कहा है कि सोनिया गांधी पर तेलुगु फिल्म बनाई जाएगी। उन्होंने कहा है कि फिल्म इस किताब पर आधारित होगी। ड्डी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से फिल्म के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान संगारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस संयोजक जुलकांति आंजनेयुलु ने फिल्म निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये के योगदान का ऐलान किया। जग्गा रेड्डी ने फिल्म के निर्माण की देखरेख के लिए 50 सदस्यीय समिति गठित करने का प्रस्ताव रखा।

JHVP Bharat News

Socio Economic Educational and Political Activist.... 9931481554 jhvpbharatnews@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!