E-Paperटॉप न्यूज़धर्मबिहारयुवाराज्य
Trending

दिवाली के बाद बिहार के कई शहरों की हवा हुई खराब, सिगरेट पीने से भी अधिक खतरनाक हुआ सांस लेना

दीवाली बीत जाने के बाद सोमवार की सुबह हवा की गुणवत्ता काफी गंभीर स्थिति में पहुंच गई. राजधानी पटना का AQI सोमवार की सुबह 271 दर्ज किया गया.

JHVP BHARAT NEWS / DIWALI FESTIVAL UPDATE

EDITED BY: PARWEZ ALAM

पटना: पूरे देश में दिवाली बड़ी धूमधाम से मनाई गई. लोगों ने दिवाली के अवसर पर रंग बिरंगी दिये और लाइट से अपने घर सजाए तो दूसरी तरफ कई तरह के पटाखे भी जलाए. अब दीवाली बीत जाने के बाद सोमवार की सुबह हवा की गुणवत्ता काफी गंभीर स्थिति में पहुंच गई. राजधानी पटना का AQI सोमवार की सुबह 271 दर्ज किया गया. कई इलाकों में सुबह सुबह दृश्यता भी काफी कम रही. इसके साथ ही अन्य शहरों में भी हवा की स्थिति काफी खराब है.

मौसम विभाग के अनुसार मुजफ्फरपुर का AQI 422 तक पहुंच गया जबकि समस्तीपुर का 361 और गया का 324. इतनी खराब क्वालिटी हवा में सांस लेना काफी खतरनाक माना जाता है. बता दें कि प्रदूषण की गंभीरता को समझाने के लिए इस खराब क्वालिटी में अक्सर कहा जाता है कि इस हवा में सांस लेने का मतलब है प्रतिदिन करीब दर्जन भर सिगरेट पीना.

बिहार में दुर्गा पूजा के बाद से ही मौसम में तब्दीली शुरू हो गई हैं और दिन में गर्मी तथा रात में ठंड का मौसम देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने सोमवार को मौसम शुष्क होने की बात कही है. हालांकि अभी हवा की खराब क्वालिटी की वजह से धुंध की स्थिति भी बनी रह सकती है.

JHVP Bharat News

Socio Economic Educational and Political Activist.... 9931481554 jhvpbharatnews@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!