मधुबनी में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन, लंबित कांडों के निष्पादन पर एसएसपी का निर्देश
शराब सहित भूमि विवाद के मामले सख्त कार्रवाई का निर्देश,अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर एसएसपी योगेन्द्र कुमार ने उत्कृष्ट अनुसंधान करने वाले पदाधिकारियों को किया सम्मानित

मधुबनी में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन, लंबित कांडों के निष्पादन पर एसएसपी का निर्देश
शराब सहित भूमि विवाद के मामले सख्त कार्रवाई का निर्देश, अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर
एसएसपी योगेन्द्र कुमार ने उत्कृष्ट अनुसंधान करने वाले पदाधिकारियों को किया सम्मानित
दिनांक_ नवंबर 12/2026 दिन गुरुवार
मधुबनी/बिहार
EDITOR: PARWEZ ALAM
JHVP BHARAT NEWS
जिले एसएसपी कार्यालय में वरीय पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया है। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन, वारंट तामिला, संचित कुर्की, भूमि विवाद, परिवाद तथा शराब बरामदगी संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसएसपी योगेन्द्र कुमार ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिलान्तर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए गंभीर_आपराधिक कांडों का त्वरित एवं सफल अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी, साक्ष्यों का वैज्ञानिक संकलन और मामलों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। लंबित वारंटों के निष्पादन तथा संचित कुर्की के मामलों में भी तेजी लाने का निर्देश दिया। आगे बैठक के दौरान शराब तस्करी एवं अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाने, भूमि विवादों का शीघ्र समाधान करने तथा परिवादों के निष्पादन में कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही, एसएसपी ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी और जनता की सुरक्षा तथा विश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गोष्ठी के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में गंभीर कांडों के सफल अनुसंधान, साक्ष्य संकलन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनुसंधानकर्ताओं को वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रशस्ति_पत्र प्रदान किया गया, जिसमें सम्मानित पदाधिकारियों को अन्य जांच अधिकारियों के लिए प्रेरणा बताया गया। एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्रीय निगरानी, नियमित गश्ती, छापेमारी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन हेतु सभी पदाधिकारी अपने- अपने लक्ष्य को पूरा करें। बैठक में आगामी पर्व के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता एवं पुलिस बल की सक्रिय तैनाती को भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।






मधुबनी पहुंचे सांसद पप्पू यादव, गोलीकांड पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक मदद!
बिहार के मधुबनी जिले से बड़ी खबर आ रही है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव शनिवार की शाम बाबूबरही प्रखंड के बलिराजगढ़ स्थित बलिराजपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने एएसआई की गोली से मारे गए व्यक्ति के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही घटना में घायल हुए लोगों के परिवारों से भी बातचीत की और उनका हालचाल जाना।
इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने मृतक के परिजनों को तुरंत 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। वहीं, आईजीएमएस में इलाज करा रहे घायल के परिवार को 50 हजार रुपये की सहायता दी।
पप्पू यादव ने भरोसा दिलाया कि आईजीएमएस में घायल व्यक्ति के इलाज का सारा खर्च वह खुद उठाएंगे।
सांसद की इस पहल के बाद इलाके में यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है। अब देखना होगा कि इस गोलीकांड में प्रशासन की ओर से आगे क्या कार्रवाई होती है।
स्थान: बलिराजपुर, बाबूबरही, मधुबनी (बिहार)