E-Paperटॉप न्यूज़बिहारयुवा
Trending

यूट्यूबर मनीष कश्यप की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा कौन हैं? तस्वीर शेयर कर लिखा- अब हर सफर तुम्हारे साथ

मनीष कश्यप की गर्लफ्रेंड को लेकर कई दिनों से चल रहा सस्पेंस अब खत्म होता दिख रहा है. अनुष्का शर्मा ने उनके साथ एक तस्वीर साझा की है. साथ ही कैप्शन में उन्हें अपना हमसफर बताया है.

JHVP BHARAT NEWS/MANISH KASHYAP YOUTUBER

EDITED BY: PARWEZ ALAM

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की लव लाइफ इन दिनों चर्चा में है. उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं. अब इस सस्पेंस पर काफी हद तक विराम लगता दिख रहा है. अनुष्का शर्मा ने गुरुवार को मनीष कश्यप के साथ एक तस्वीर साझा की है. यह पोस्ट मनीष कश्यप के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ कोलैब किया गया है. तस्वीर के साथ अनुष्का ने ऐसा कैप्शन लिखा है, जिसने दोनों के रिश्ते की चर्चा को और तेज कर दिया है.

अनुष्का ने मनीष के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- नई कहानी

अनुष्का शर्मा ने मनीष कश्यप के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है. इसमें दोनों ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं. दोनों के जूते भी एक जैसे दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर को मनीष कश्यप के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ कोलैब किया गया है.

इस पोस्ट के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा, ‘ख्वाबों में देखा था जिस एहसास को, आज उसी हमसफर के साथ एक नई कहानी दुनिया के सामने है.’ उनके इस कैप्शन के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कई दिनों से मनीष कश्यप की गर्लफ्रेंड को लेकर जो सवाल उठ रहे थे, अब इस पोस्ट को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि इस रिश्ते को लेकर दोनों के तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

राइज एंड फॉल शो में मनीष ने किया था गर्लफ्रेंड का जिक्र

मनीष कश्यप ने रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बातें शेयर की थीं. शो के दौरान उन्होंने पहली बार अपनी लव लाइफ पर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि उनकी 21 साल की एक गर्लफ्रेंड है.

इसके बाद से ही सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा होने लगी थी. हालांकि, उस वक्त उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम सार्वजनिक नहीं किया था. अब अनुष्का के साथ तस्वीर और कैप्शन सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

कौन हैं अनुष्का शर्मा?

अनुष्का शर्मा को अनुष्का कुमारी के नाम से भी जाना जाता है. वह मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर क्षेत्र की रहने वाली हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है.

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अनुष्का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार भी थीं. छात्र राजनीति से जुड़ी रहने के कारण भी वह चर्चा में रही हैं. अब मनीष कश्यप के साथ उनकी तस्वीर सामने आने के बाद उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है.

कौन हैं मनीष कश्यप?

मनीष कश्यप का असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है. वह बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने पुणे की सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. हालांकि, उन्होंने नौकरी के बजाय यूट्यूब और सोशल मीडिया के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. उनका ‘सच टॉक’ नाम का यूट्यूब चैनल काफी लोकप्रिय है.

मनीष कश्यप का राजनीतिक सफर भी चर्चा में रहा है. वह अप्रैल 2024 में बीजेपी में शामिल हुए थे. बाद में उन्होंने बीजेपी छोड़ दी और जन सुराज से जुड़ गए. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने चनपटिया सीट से जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ा था. हालांकि, उन्हें जीत नहीं मिली.

फिलहाल मनीष कश्यप रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ से बाहर हो चुके हैं. लेकिन शो में अपनी लव लाइफ को लेकर किए गए खुलासे के बाद अब अनुष्का के साथ उनकी तस्वीर ने एक बार फिर उन्हें चर्चा में ला दिया है.

मनीष कश्यप ने फोटो पोस्ट कर क्या लिखा?

वहीं मनीष कश्यप ने भी एक पोस्ट किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है- अब हर सफर तुम्हारे साथ…

 

JHVP Bharat News

Socio Economic Educational and Political Activist.... 9931481554 jhvpbharatnews@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!