E-PaperJHARKHAND STATE NEWSटॉप न्यूज़युवाराजनीतिराज्य
Trending

भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर पटेल जयंती समारोह समिति द्वारा कुशवाहा छात्रावास सीहोडीह गिरिडीह में पटेल जयंती समारोह संपन्न कराया गया

भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती..

JHVP BHARAT NEWS/ LATEST NEWS
EDITED BY : PARWEZ ALAM
भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर पटेल जयंती समारोह समिति द्वारा हर साल की भांति इस बार भी कुशवाहा छात्रावास सीहोडीह गिरिडीह में पटेल जयंती समारोह संपन्न कराया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर अर्जुन प्रसाद वर्मा के द्वारा किया गया ,उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर विनय कुमार सिंह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य झारखंड द्वारा कार्यक्रम का उद्घघाटन करते हुए बताया गया की लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल गुजरात प्रदेश के किसान परिवार से थे जिनकी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव से होकर इंग्लैंड से कानून की डिग्री प्राप्त किये , उनके द्वारा यह भी बताया गया की 1918 में जब खेड़ा में भयंकर अकाल हुआ जनता में बीमारियां फैली उस वक्त अंग्रेजी हुकूमत द्वारा भू राजस्व के लिए किसानों को परेशान करने पर सत्याग्रह करते हुए किसानों के हक के लिए प्रयास किये ,पुनः जब 1928 में अंग्रेजों द्वारा भू राजस्व में बेतहाशा वृद्धि कर दी गयी , किसानों की परेशानियों पर अंग्रेज़ो के द्वारा वार्ता नहीं किए जाने पर बारडोली में किसानों के आंदोलन का नेतृत्व करते हुए अंग्रेजों को वार्ता के लिए बाध्य किये और उनके उचित हक दिलाने का काम किये उसी वक्त वहां की महिलाओं के द्वारा इन्हें सरदार की उपाधि दी गई ,देश स्वतंत्रता के बाद 560 रियासतों को शांतिपूर्वक ढंग से भारतीय संघ में एकीकरण करने का काम किये ,जो राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, उस वक्त उन्हें लौह पुरुष की उपाधि मिली ,उनके विचारों को हम सभी आत्मसात करते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए संकल्पित है,
उक्त अवसर पर खुखरा में अवस्थित कॉलेज के प्रिंसिपल नीलकंठ महतो, प्रिंसिपल मुन्ना कुशवाहा ,डॉक्टर शशी भूषण प्रसाद ,प्रोफेसर कपिल देव महतो ,सुरेंद्र कुशवाहा ,दीपक वर्मा, राजेंद्र महतो ,पवन वर्मा ,बुधन शाह सहित अन्य के द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए , कार्यक्रम का संचालन कुशवाहा संघ के जिला महामंत्री ओमप्रकाश महतो के द्वारा किया गया,
विनय कुमार सिंह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य झारखंड

JHVP Bharat News

Socio Economic Educational and Political Activist.... 9931481554 jhvpbharatnews@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!