E-Paperटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराज्य
Trending

बिहार प्रभारी बनने के बाद ऐक्शन में हरीश द्विवेदी, पदाधिकारियों को दिया टास्क; संगठन मजबूत करने पर मंथन

बिहार प्रभारी बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे हरिश द्विवेदी ने पार्टी नेताओं के साथ मैराथन बैठक की है। इस बैठक में हरिश द्विवेदी ने रेगुलर मिटिंग और जनसंपर्क अभियान पर जोर दिया। वहीं उन्होंने नेताओं को टास्क भी सौंपा।

JHVP BHARAT NEWS / BIHAR POLITICS UPDATES

EDITOR : PARWEZ ALAM 

पटना। भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने के लिए नियमित बैठक और जनसंपर्क अभियान पर जोर देने का निर्णय लिया है। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों को अवगत कराया जाएगा। शनिवार को प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, आगामी कार्ययोजनाओं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी बनाने तथा सरकार की उपलब्धियों को संगठन के माध्यम से जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ। बिहार भाजपा के प्रभारी बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे हरिश द्विवेदी ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता नियमित प्रवास करें।

प्रवास के माध्यम से संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन होता है। इससे कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करने और संगठनात्मक समस्याओं का समाधान करने में सहायता मिलती है। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनसेवा के संकल्प से मजबूत हुआ है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए मोर्चा, मंडल और बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने तथा पदाधिकारियों के प्रवास कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक में सह प्रभारी संगीता यादव और रोहन गुप्ता, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभू सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बिहार भाजपा प्रभारी हरिश द्विवेदी के पहली बार बिहार आगमन पर पार्टी नेताओं ने उनका शानदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन, विधान पार्षद संजय मयूख, निवेदिता सिंह, रूपनारायण मेहता, पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह आदि नेताओं ने भाजपा प्रभारी की आगवानी की। एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक उनके स्वागत में बैनर-पोस्टर भी लगे हुए थे।

 

 

JHVP Bharat News

Socio Economic Educational and Political Activist.... 9931481554 jhvpbharatnews@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!